FIFA 2018 World Cup: Player to watch: ब्राजील के गोल शिकारी गेब्रियल जेसस

नई दिल्ली। प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं होती है, वो एक दिन निखरती भी है और पूरी दुनिया में बिखरती भी है। ऐसा ही एक उदाहरण है फुटबॉल के इतिहास में भी। ब्राजील के गेब्रियल जेसस आज फुटबॉल के चमकते सितारे हैं लेकिन 2014 में ब्राजील में हुए फीफा विश्वकप के दौरान 17 वर्षीय जेसस सड़कों और दीवारों पर पेंट करने का काम करते थे, लेकिन आज किस्मत ने उन्हें रूस में फीफा के लिए सेलेक्ट किया है। अगर इस खिलाड़ी की आज की मार्केट वैल्यू को देखें तो वो 95 मिलियन के करीब है। इनके प्रदर्शन को देखेंगे तो आपको यह कीमत काफी रहस्यमयी लगेगी। जेसस ने 42 मैचों में 17 गोल दागे हैं। जिसमें 13 गोल 29 इपीएल मुकाबलों में और 4 गोल 9 चैंपियंस लीग मैचों में शामिल हैं। वहीं अगर देखें तो इस खिलाड़ी ने ब्राजील के लिए खेले गए अपने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 16 मुकाबलों में 9 गोल दागे हैं, जिसमें जर्मनी के खिलाफ भी एक गोल शामिल है, जिसे बदले का गेम कहा जा रहा था।

हालांकि आंकडे़ कुछ भी बयां करें लेकिन जेसेस की प्रतिभा और कीमत का इससे मूल्यांकन नहीं हो सकता। यहां तक की ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ियों का भी मानना है की जेसस अगर ऐसा ही खेलते रहे तो वो बहुत आगे जाएंगे, हाल ही में जीको ने उनकी सराहना करते हुए कहा था कि वो एक दिन बड़े खिलाड़ी बनेंगे। जीको ने कहा था कि जेसस के अंदर शानदार प्रतिभा है और वो अपना बेहतर योगदान देते हैं और बहुत मेहनत करते हैं जो उनको बहुत आगे ले जाएगी और एक बड़ा खिलाड़ी बनाएगी।

क्यों इतने महंगे हैं जेससः इस खिलाड़ी की अगर बात करें तो प्रीमीयर लीग के सर्कल में जेसस को टैप इन मैन का टैग मिला था। उनके द्वारे किए गए सारे 17 गोल बॉक्स के अंदर से आए थे, और उसमें से 8 गोल ऐसे थे जो 6 यार्ड बॉक्स के अंदर से निकले थे। नेमार की तरह यह खिलाड़ी ज्यादा दिक्कत में नहीं खेलता है बल्कि वो अपनी प्रतिभा से सभी को कायल बना लेते हैं। जेसस का खेल स्टेट फारवर्ड है, साधारण है जिससे परिणाम निकलकर सामने आते हैं। जेसस ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको पेप ग्वारिडोला ने मोल्ड किया है जिन्हें अपने अंदाज में खेलने के लिए जाना जाता है। यह एक अच्छी बात है।
क्यों इतने पसंद किए जाते हैं जेससः जेसस बेहद फेमस और धनवान होने के बावजूद भी काफी साधारण तरीके से रहते हैं। 21 वर्षीय यह खिलाड़ी इसलिए भी लोगों की पसंद है। यह खिलाड़ी काफी साधारन और अपने खेल के प्रति फोकस करने के लिए लोगों के दिलो में राज करता है। वहीं उनके टीम के साथी और स्टार खिलाड़ी सर्जियो आगेरो ने कहा कि इस उम्र में इस खिलाड़ी के पास वो सबकुछ है जो किसी स्टीर खिलाड़ी के पास होनी चाहिए।

फीफा के लिए क्या हैं चुनौतियांः जेसस की अगर बात करें तो विश्वकप खेलना उनके लिए इसलिए भी एक चुनौती है क्योंकि इस खिलाड़ी ने अपने देश और आसपास के क्षेत्रों में तो बहुत मुकाबले खेले हैं लेकिन बाहर जाकर मुकाबला खेलना और वो भी ऴिश्वकप वो अपने में एक अलग बात है। ऐसे में उनके लिए इससे पार पाना एक बड़ी चुनौती होगी हालांकि जेसस ने कहा की उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था की वो 9 नंबर की जर्सी पहनेंगे जो कभी रोनाल्डो पहना करते थे। उन्होंने भरोसा दिलाया की वो अपना शानदार प्रदर्शन इस सीजन करेंगे। उन्होंने कहा की कई खिलाड़ियों ने ब्राजील का नाम रोशन किया है ऐसे में मैं उनके रास्ते को अनुकरण में लाउंगा।

Story first published: Friday, June 8, 2018, 13:59 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+