फीफा ने सभी 32 टीमों के लिए घोषित किए स्लोगन और लोगो
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है, आईपीएल का फाइनल मु्काबला 27 मई को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद सभी खेल प्रेमियों की नजर अगले महीने की 14 ताऱीख से शुरू होने वाले दुनिया की सबसे बड़ी प्रतयोगिता फीफा विश्वकप पर है। गौरतलब हो की 14 जून से रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्वकप में 32 टीमें हिस्सा लेंगी जिसका मुकाबला रूस के 11 शहरों में खेला जाएगा। इस विश्वकप के लिए फीफा ने लभी 32 टीमों के लिए लोगो और स्लोगन की घोषणा कर दी है। मेजबान देश रूस के खुले दिल से खेलो लोगो के साथ ही इस आधिकारिक लोगो की घोषणा कर दी है।
🎉WE HAVE OUR WINNERS🚌
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) May 24, 2018
The 3⃣2⃣ slogans to be emblazoned across the team buses, thanks to #BeThere with @Hyundai_Global!
🎟️It also means 32 winning entrants will be going to Russia for the #WorldCup!
ℹ️https://t.co/3BRSOZs8PJ pic.twitter.com/W3XHeunpWp
फीफा ने की पुष्टिः फीफा ने अपने एक बयान में कहा की सभी मतो की गिनती की जा चुकी है, उन्होंने बताया की हमारे पास अब 32 स्लोगन है जो फीफा क्लब समुदाय के दिलों पर छा चुके हैं। फीफा ने ये भी बताया की इन नारो को विश्वकप मैच के दौरान सभी टीमों के बसों में प्रदर्शित किया जाएगा। सबसे खास बात है की नारा देने वाले सभी विजेताओं को रूस में विश्वकप देखने का मौका भी दिया जाएगा। गौरतलब हो की मौजूदा चैंपियन जर्मानी का नारा है कि "चलो एक साथ इतिहास लिखते हैं", वहीं यूरो कप चैंपियन पुर्तगाल का नारा है जो गुजर गया वो गौरवमय समय था और जो मौजूदा वक्त है वो इतिहास है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
