फीफा विश्व कप: फ्रांस और उरुग्वे का मैच बराबरी पर छूटा
स्थानीय ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों शानदारा लय में दिखीं पर गोल करने में विफल रही। दोनों के पास गोल करने के कई मौके भी आए हालांकि वे इसे भुना नहीं सके।
खेल के आठवें मिनट में ही फ्रांस के पास गोल करने के एक बेहरीन मौका उस समय आया जब रिबेरे ने गोवोऊ को एक शानदार पास दिया लेकिन गोवोऊ यहां चूक गए। सितंबर, 2008 से गोवोऊ ने फ्रांस के लिए अब तक एक भी गोल नहीं किया है।
उरुग्वे के पास भी खेल के 17वें मिनट में गोल करने का मौका आया जब स्ट्राइकर फोरलान फ्रांसीसी डिफेंस को छकाते हुए आगे निकल गए और बॉल को गोल पोस्ट में भेजने के लिए हिट किया परंतु उनका प्रयास नाकाम रहा। दूसरे मध्यांतर में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।
इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच खेला गया इस विश्व कप का उद्धाटन मुकाबला भी 1-1 की बराबरी पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications