सहवाग चोटिल, कार्तिक लेंगे स्थान
पाकिस्तान के खिलाफ गत शनिवार को खेले गए मैच के दौरान सहवाग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्हें सुरेश रैना के रूप में रनर लेकर यह मैच खेलना पड़ा था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाए थे।
भारतीय टीम के मैनेजर रंजीव बिस्वाल ने कहा, "सहवाग की मांसपेशियों में खिचाव आ गया है। फिजियोथिरेपिस्ट उनका ध्यान रख रहे हैं। कल सुबह उनका फिटनेस देखने के बाद ही तय होगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।"
उन्होंने कहा कि स्टेंड बाई के रूप में दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि एशियाई क्रिकेट काउंसिल की मंजूरी के बाद ही वह मंगलवार के मैच में खेल पाएंगे।
भारत को एशिया कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में 22 जून (मंगलवार) को श्रीलंका से भिड़ना है और 24 जून को श्रीलंका से ही फाइनल में उसका मुकाबला होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications