आरएसपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष वी. पी. रामकृष्णन पिल्लई ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी हमेशा राकांपा को गठबंधन में शामिल किए जाने का विरोध करती रही है।
उन्होंने कहा, "हम पिछले कुछ सालों से केरोसीन, चावल और अन्य खाद्य पदार्थो की महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक राकांपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने इस मामले में कुछ नहीं कहा। हम राज्य में उनकी पार्टी से कैसे हाथ मिला सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।