हार के बाद बहानेबाजी ठीक नहीं : जहीर

By Staff

जहीर ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर अपने ये विचार छोड़े हैं। जहीर का मत है कि हार इस बात का प्रतीक होती है कि आपकी तैयारी अच्छी नहीं थी और आपकी रणनीति में सुधार की जरूरत है।

जहीर के शब्द, "हार जिस रूप में सामने आती है, उसे स्वीकार करना चाहिए। हार हमें बताती है कि हमारी रणनीति में सुधार की जरूरत है। उसमें सुधार लाते हुए आगे की ओर बढ़ने में ही समझदारी है।"

हाल ही में समाप्त ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य रहे जहीर ने अपने दूसरे ट्विट में लिखा है कि वह अभ्यास पर लौटकर खुश हैं। थोड़े आराम के बाद फिर से अभ्यास पर लौटना सुखद: अनुभव है।

जहीर उन छह खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान सेंट लूसिया के एक पब में प्रशंसकों के साथ झगड़े से जुड़े मामले में नोटिस दिया है।

बीसीसीआई ने युवराज सिंह, जहीर, आशीष नेहरा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला और रवींद्र जडेजा के नाम नोटिस जारी किया है। खिलाड़ियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए छह दिन का समय दिया गया है।

इन सभी खिलाड़ियों पर 11 मार्च को विश्व कप से बाहर होने के बाद सेंट लूसिया के एक पब में मौजमस्ती के दौरान टीम की हार से निराश प्रशंसकों के साथ हाथापाई का आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, May 23, 2010, 4:12 [IST]
Other articles published on May 23, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+