राजधानी में रेप
क्रोएशियाई कोच निको कोवाच सर्च की जाने वाली लोकप्रियता की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर में ही टीम का कोच बनाया गया था लेकिन वे बतौर खिलाड़ी तीन विश्व कप खेल चुके हैं और 2006 में उन्होंने टीम की कप्तानी की थी।
भले ही अमेरिका की फुटबॉल टीम शीर्ष दस में शुमार नहीं हो लेकिन टीम के प्रबंधक जुर्गेन क्लिंसमैन इस सूची में चौथे स्थान पर है। इटली के कोच सीजारे प्रांडेली पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने टीम के साथ हाल में दो वर्ष के लिए करार बढ़ाया है।
ऑनलाइन सर्च किए जाने वाले अन्य लोकप्रिय कोचों में जर्मनी टीम के कोच जोआकिम लोऊ, मैक्सिको के मिगुएल हेरेरा, स्पेन के विंसेंटे डेल बोस्क, कोलंबिया के जोस पैकेरमैन और इंग्लैंड के राय हॉजशन शामिल हैं। इस सर्च पर भी टॉप स्टारर कंसेप्ट चल रहा है, जिसके आधार टीम की लोकप्रियता का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।