नई दिल्ली। पिछले 18 महीनों में किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में हिस्सा न लेने के कारण भारतीय महिला फुटबाल टीम को विश्व फुटबाल महासंघ यानी फीफा की विश्व रैंकिंग सूची से बाहर कर दिया गया है।
इस सूची से भारत सहित कुल 16 देश बाहर हो गए हैं। इसी साल मार्च में जारी की गई वरीयता सूची में भारत को 50वां स्थान मिला था लेकिन अब वह इस सूची से यह बाहर हो गया है। महिला विश्व रैंकिंग में अमेरिका सबसे ऊपर और ब्राजील व जर्मनी उसके नीचे बने हुए हैं।