लंदन। फीफा विश्व कप-2010 में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में भारी गलती करने वाले इंग्लैंड के गोलकीपर रॉबर्ट ग्रीन अपनी गर्ल फ्रेंड व मॉडल मित्र एलिजाबेथ मिनेट से अलग हो गए हैं। अपने निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव के कारण ग्रीन काफी परेशान थे।
इंग्लैंड के मैच के दौरान जब ग्रीन ने गलती की। इसके बाद तमाम लोगों उन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि वो मानसिक रूप से काफी परेशान हैं, लिहाजा उन्हें नहीं खेलना चाहिए। इस पर ग्रीन के प्रतिनिधि एंडी एवंस ने कहा, "ग्रीन और मिनेट के रिश्ते कई महीने पहले ही खत्म हो चुके हैं। अब यह कोई मुद्दा नहीं है। ग्रीन खुद को मानसिक रूप से तैयार करके दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं।"
क्लिक करें- फीफा 2010 स्पेशल पेज
बीते शनिवार को ग्रीन की खराब गोलकीपिंग की वजह से इंग्लैंड और अमेरिका का मैच ड्रॉ हो गया था। इसके बाद ग्रीन ने अपने इंग्लैंड के लोगों से अपने खराब प्रदर्शन के लिए माफी भी मांगी थी।