सीरीज रद्द होने से पाक स्तब्ध
कराची, 19 दिसंबर: खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तब काफी बड़ा झटका लगा जब भारत सरकार ने अगले माह प्रस्तावित भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया। यह पाकितान में तीसरा आयोजन है, जिसे सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया है।
एक ओर जहां पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जहां स्तब्ध है, वहीं टीम के खिलाडि़यों में खासी निराशा है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2008 में होने वाली सीरीज को रद्द कर दिया था, जिसके बाद आठ देशों के बीच खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भी रद्द कर दी गई थी। इन दोनों में ही विदेशी टीमों ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों को देखते हुए खेलने से इंकार कर दिया था।
मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों में आयी गर्माहट को देखते हुए गुरुवार की शाम भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया।
भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) आहत है। इस सीरीज के रद्द होने से पीसीबी को कम से कम ढाई करोड़ डॉलर का नुकसान होगा। पीसीबी पहले से ही आर्थिक मंदी से जूझ रहा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले एक साल से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। 1970 के बाद से इस साल पहली बार ऐसा हुआ है।
इस सीरीज के रद्द होने के कारण टेलीविजन प्रसारण और प्रायोजकों से होने वाली आय के रास्ते पूरी तरह बंद हो गये हैं। इस सीरीज के अंतर्गत तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेला जाना था।
पूर्व क्रिकेटर बोले
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अक्रम ने इस सीरीज रद्द होने पर कहा कि यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा झटका है। इससे टेस्ट क्रिकेट के प्रति लोगों का घट रहा प्रेम और कम होगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 1999 में तनाव के बावजूद भारत में जाकर खेला था। उस दौरान दोनों देशों के बीच मधुर संबंध का बड़ा कारण क्रिकेट ही था। लेकिन इस साल भारतीय टीम यदि नहीं आ रही है तो यह दुर्भाग्य की बात है।
पूर्व कप्तान रमीज रजा का कहना है कि इससे पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक घाटा सहना पड़ सकता है। रमीज रजा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों एक दूसरे पर निर्भर टीमें हैं। जब-जब दोनों एक दूसरे के लिए खेलती हैं तो खेल को ही फायदा मिलता है।
इससे पहले वर्ष 2000 में भी भारत ने सीमा पार जाकर क्रिकेट खेलने से इंकार कर दिया था। उस दौरान भी दोनों देशों के बीच कूटनीतिक राजनीति गर्म थी। उसके चार साल बाद भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications