Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Serbia vs Switzerland: इंजरी टाइम में शकीरी का गोल, स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हराया

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने दूसरे मैच में स्विट्जलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। शुक्रवार को ग्रुप ई के मैच में स्विट्जरलैंड के लिए ग्रेनिट झाका (52वें मिनट में) और शकीरी (90+1वें मिनट) ने गोल किया। इससे पहले सर्बिया के एलेक्सांद्र मिट्रोविक ने मैच के 5वें मिनट में हेडर से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। मित्रोविच का गोल विश्व कप में यह तीसरा सबसे तेज है। इससे पहले दोनों सबसे तेज गोल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए थे। उन्होंने दोनों गोल मैच के चौथे मिनट में किए थे। इस मैच में पहला गोल आते ही 64 साल में ये पहला मौका था जब विश्व कप के शुरुआती सभी 26 मैच में गोल हुए।

मैच के गोल की बात करें तो, मुकाबला शुरू होने के पांच मिनट में ही सर्बिया ने बढ़त हासिल कर ली थी, स्विस फील्ड में मैटिच ने गेंद पर कब्जा किया और तादिच को पासिंग दिया, जिसने लेफ्ट पैर से सेंटर में क्रॉस दिया और मिट्रोविच ने 8 गज से नेट में पावरफुल हैडर लगाकर सर्बिया को बढ़त दिला दी। हालांकि उसके बाद स्विट्जरलैंड लगातार संघर्ष करती रही। सर्बिया ने क्रॉस लगाया इवानोविच ने क्रॉस लगाकर मिट्रोविच को पासिंग दी, यहां मौका बन रहा था। मिट्राविच 17 गज दूरी से गोल की कोशिश में, लेकिन गेंद बार के उपर से चली गई। पहले हाफ तक सर्बिया ने अपनी बढ़ बनाए रखी।

हालांकि दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद ही स्विट्जरलैंड ने अक्रामक खेल दिखाना शुरू किया। खेल के 52वें मिवट में स्विट्जरलैंड ने स्कोर बराबर किया। शाका ने बेहतरीन गोल किया। शकिरी का शॉट डिफ्लेक्ट हुआ, लेफ्ट से आ रहे शाका खतरनाक पोजीशन पर थे शाका ने नीचे कॉर्नर में बेहतरीन गोल किया और स्विट्जरलैंड के खेमे में जश्न का माहौल हो गया। इसके बाद 90 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर खेलती रहीं। हालांकि इस बीच सर्बिया के कई खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिया गया।

मैच बदला खेल के आखिरी समय में। 90वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने बढ़त हासिल कर ली। शुरुआत में पिछड़ने के बाद स्विस टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई है शकीरी ने। शकीरी ने मारियो गैव्रानोविक के पास पर लेफ्टफुट से शानदार गोल कर स्विट्जलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इसी के साथ स्विस टीम की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं।

Story first published: Saturday, June 23, 2018, 8:12 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+