फीफा विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका पहुंची ब्राजील की टीम
फीफा विश्व कप-2010 की आयोजन समिति साउथ अफ्रीका (ओसी) के अध्यक्ष डॉक्टर इर्विन कोझा ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और मौजूदा कोच डूंगा के साथ पहुंचे सभी खिलाड़ियों का टाम्बो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
ब्राजीली टीम को अपना पहला मैच 15 जून को एशियाई देश उत्तर कोरिया के साथ 15 जून को जोहांसबर्ग के इलिस पार्क स्टेडियम में खेलना है।
इसके बाद ब्राजीली टीम 20 जून को अपना दूसरा मैच देश के सबसे बड़े फुटबाल स्टेडियम सॉकर सिटी में आइवरी कोस्ट के साथ खेलेगी।
25 जून को उसे डरबन के मोसेस मोबहिदा स्टेडियम में यूरोपीय महाशक्ति पुर्तगाल के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलना है।
आस्ट्रेलियाई टीम 26 मई को ही यहां पहुंच चुकी है जबकि डेनमार्क और अर्जेटीना की टीमें 29 मई को यहां पहुंच रही हैं।
दस आयोजन स्थलों पर 11 जून से 11 जुलाई तक खेले जाने वाले विश्व कप के लिए टीमों का 10 जून तक यहां पहुंचना जारी रहेगा। सबसे बाद में पहुंचने वाली टीम स्विट्जरलैंड की है, जो 10 जून को यहां पहुंचेगी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications