हॉकी इंडिया का दावा निर्थक : गिल
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अदालत द्वारा बहाल किए गए इंडियन हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ) के अध्यक्ष के.पी.एस.गिल ने रविवार को हॉकी इंडिया (एचआई) पर हमला किया। गिल ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एचआई जो कुछ भी करता है, वह निर्थक है।
एचआई के महासचिव नरिंदर बत्रा ने शनिवार को आईएएनएस से कहा था कि अदालत का फैसला किसी भी रूप में एचआई के अस्तित्व को प्रभावित नहीं करेगा। बत्रा ने रविवार को भी एक बयान में अपने रुख को दोहराया है और कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने वर्ष 2000 में आईएचएफ की मान्यता समाप्त कर दी थी।
बत्रा की बात से असहमत गिल ने कहा कि एफआईएच ने आईएचएफ की मान्यता कभी समाप्त नहीं की थी।
गिल ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "यह पूरी तरह गलत है। एफआईएच ने आईएचएफ की मान्यता कभी समाप्त नहीं की थी। केवल इसका नाम बदल कर इंडियन हॉकी कन्फेडरेशन (आईएचसी) कर दिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications