भारतीय ए क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त, इस खिलाड़ी ने दिखाया जलवा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा अब हर फार्मेट में देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ए टीम ने रविवार को अपने पहले टूर मैच में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इलेवन के बोलर्स की जमकर धुनाई की और 50 ओवर में 328/8 का स्कोर बना डाला। वहीं मेजबान इंग्लैंड की टीम 203 रन पर ही सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 125 रनों से जीत लिया। भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 और 54 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं ईशान किशन ने भी इस मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर सभी को चकित कर दिया था।
धमाकेदार रही शुरुआतः टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को पृथ्वी और मयंक अग्रवाल (4 रन) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 43 रन जोड़े। वहीं मयंक के आउट होने के बाद शॉ और हनुमा ने पारी को संभाला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 गेंदों पर 84 रन जोड़े। वहीं इसके बाद किशन, अय्यर और क्रुणाल पांड्या के शानदार पारी की बदौलत भारत ने 328 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन इंग्लैंड की टीम केवल 203 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में भारत की ओर से चाहर ने तीन, अक्षर पटेल ने दो और पी कृष्णा, अहमद, शंकर व क्रुणाल पंड्या ने एक-एक विकेट लिया। गौरतलब हो की इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
