Poland vs Colombia Preview: करो या मरो मुकाबले में भिड़ेंगी पोलैंड और कोलंबिया की टीमें
मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने दूसरे मैच में कोलंबिया की टीम का मुकाबला पोलैंड की टीम से होगा। ग्रुप-एच में अपना-अपना पहला मुकाबला हार चुकीं पोलैंड और कोलंबिया की टीमें रविवार को जब कजान एरीना स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने होंगी। दोनों टीमें अपनी पहली जीत हासिल करने उतरेगी। जो भी टीम मैच जीतेगी वो नॉकआउट के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। विश्व कप के इतिहास में कोलंबिया और पोलैंड पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उनके पास जीत ही एकमात्र विकल्प है।
पोलैंड को अपने पहले मैच में सेनेगल से 1-2 से, जबकि कोलंबिया को जापान से 1-2 से मात खानी पड़ी थी। पोलैंड की टीम सेनेगल के खिलाफ आत्मघाती गोल खा बैठी थी जिसकी बदौलत उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अगर यह आत्मघाती गोल नहीं होता तो मैच ड्रॉ पर समाप्त होता और उसे एक अंक मिल जाता। पोलैंड के फॉरवर्ड डेविड कोवनिक को इस बार अंतिम एकादश में मौका मिल सकता हैं जो पिछली बार दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में खेले थे।
सेंटर बैक के रूप में खेलने वाले कामील ग्लिक कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है। पिछले मैच में स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोबर्ट लेवांदोवोस्की गेंद हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे थे जिसके कारण पोलैंड मैच में कुछ खास नहीं कर सका था। टीम चाहेगी कि लेवांदोवोस्की कोलंबिया के खिलाफ अच्छा खेले।
हाांकि पिछले विश्व कप में छह गोल दागने वाले मिडफील्डर जेम्स रोड्रिग्ज पर कोलंबियाई टीम को अपना भरोसा जताना होगा। जेम्स टीम के सबसे उपयोगी मिडफील्डर है और उनके नहीं होने से टीम को पिछले मैच में इसका नुकसान भी झेलना पड़ा है। सेनेगल की टीम जापान के खिलाफ मुकाबले में छठे मिनट में ही गोल खा बैठी जिससे उसके डिफेंस की पोल खुली थी। पोलैंड उसके डिफेंस में सेंध लगा सकती है। इसके अलावा स्ट्राइकर राडमेल फाल्काओ के कंधों पर गोल करने की जिम्मेदारी रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
