For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा का फ्राइडे फीवर और इंग्लैंड पर टी-20 में भारत का तेवर, शुक्रवार को स्पोर्ट्स के तीन बड़े मुकाबले

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। 14 जून से शुरू हुए इस महामुकाबले में दुनिया की 32 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन जैसे-जैसे इस समर का सफर बढ़ता गया टीमों की संख्या भी कम होती गई। फीफा के रोमांच में कई शानदार मुकाबलों के बाद अब सिर्फ 8 टीमें ही इस मुकाबले में शेष रह गई हैं। जिनके बीच शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल का रोमांच शुरू होगा। पूरे दुनिया के खेल प्रशंसकों की नजर इस दिन होने वाले दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर होगी क्योंकि जो टीम यह मुकाबला हारेगी वो इस विश्वकप से बाहर हो जाएगी। ऐसे में करो या मरो वाले इस मुकाबले में शुक्रवार को चारों टीमें हर हाल में जीतने की कोशिश करेंगी। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट का महासमर भी दुनिया के दो शीर्ष इंग्लैंड व भारत के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। गौरतलब हो कि आगामी विश्वकप के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार का दिन खेल प्रशंसकों के लिए रोमांच भरा होगा। आइए नजर डालते हैं इन होने वाले मुकाबलों पर.....

भारत-इंग्लैंड के बीच होगा दूसरा टी-20 मुकाबला

भारत-इंग्लैंड के बीच होगा दूसरा टी-20 मुकाबला

विराट सेना 81 दिनों के लंबे दौरे पर इंग्लैंड के लिए रवाना हुई है। ऐसे में इस बेहद महत्वपूर्ण सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ की और पहले आयरलैंड को 2-0 से हराने के बाद इंग्लैंड के साथ 3 जुलाई को खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत व इंग्लैंड के बीच अगला मुकाबला 6 जुलाई यानी की शुक्रवार को रात 10 बजे से सोफिया गार्डेन्स कार्डिफ में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले पर सभी की निगाहें होंगी।

उरुग्वे बनाम फ्रांस

उरुग्वे बनाम फ्रांस

क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला 6 जुलाई यानी शुक्रवार को उरग्वे और फ्रांस के बीच शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। गौरतलब हो कि उरुग्वे की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। राउंड ऑफ 16 में उसने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को मात दी थी। वहीं दूसरी टीम फ्रांस की अगर बात करें तो उसने दिग्गज लियोनेल मेसी की अर्जेंटी्ना को मात देकर इस मुकाम को हासिल किया है। ऐसे में फुटबॉल के दो दिग्गज खिलाड़ियों को शिकस्त देने वाली इन दो टीमों के बीच मुकाबला जोरदार होगा ।

ब्राजील बनाम बेल्जियम

ब्राजील बनाम बेल्जियम

इस सफऱ का दूसरा मुकाबला भी 6 जुलाई को ब्राजील बनाम बेल्जियम के बीच रात 11:30 बजे से खेला जाएगा। इन दोनो टीमों की अगर बात करें तो पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील का सफर उसके स्टार नेमार के सहारे यहां पहुंचा है। दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद अपनी फॉर्म में वापस लौटे और टीम को यहां तक पहुंचाया है। वहीं अगर बेल्जियम की बात करें तो जापान के खिलाफ इस टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और 2-0 से पिछड़ने के बाद टीम ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया था। ऐसे में इन दोनो टीमों के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Story first published: Thursday, July 5, 2018, 17:11 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+