फीफा विश्व कप : मलेरिया के खिलाफ लड़ेंगे मिल्ला
फीफा चाहता है कि अफ्रीकी महाद्वीप में मलेरिया से पीड़ित लोगों को 24 घंटे के अंदर चिकित्सकीय सुविधा मिले और इसके लिए ही उसने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान की रविवार को जोहांसबर्ग में शुरूआत हुई।
अभियान के दौरान मिल्ला लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मच्छरदानी का उपयोग करने और पीड़ित व्यक्ति को जल्द से जल्द चिकित्सकीय सुविधा दिलाने को लेकर जागरूक करेंगे।
फीफा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को अफ्रीका के 16 फुटबाल संघों का समर्थन प्राप्त है। इसके लिए फीफा ने कोलो टूर, माइकल इसेल, दिदिर द्रोगबा, फ्रेडी कानउते और लांडन डोनोवान जैसे मशहूर फुटबाल खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
मिल्ला इस कड़ी में जुड़ने वाले सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। मिल्ला को अफ्रीकी फुटबाल का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है और इस लिहाज से वह इस दीर्घकालीन योजना में फीफा की काफी मदद कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications