Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा: जीत के बावजूद आइवरी कोस्ट बाहर

नेल्सप्रूईट। विश्‍व कप के मैदान पर उतरने से पहले आइवरी कोस्‍ट ने शायद यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। शुक्रवार को आइवरी कोस्‍ट ने उत्‍तर कोरिया को 3-0 से रौंद डाला, लेकिन इस फिर भी वो प्री-क्‍वार्टरफाइनल मुकाबलों में जगह बनाने में वो नाकाम रही। हालांकि उत्‍तर कोरिया की टीम खुद भी अगले दौर में जगह नहीं बना पायी है। इस ग्रुप से पुर्तगाल और पांच बार का चैम्पियन ब्राजील अगले दौर में पहुंच चुके हैं।

अंतिम-16 में स्थान बनाने के लिए आइवरी कोस्ट की टीम को उत्तर कोरिया को कम से कम 9-0 के अंतर से हराने की जरूरत थी, लेकिन उत्तर कोरिया की टीम ने उसकी यह हसरत पूरी नहीं होने दी। उत्तर कोरिया की टीम भी विश्व कप से विदा हो चुकी है। आइवरी कोस्ट ने जहां एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ कुल चार अंक बटोरे वहीं उत्तर कोरिया की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी। उसे अपने ग्रुप की तीनों टीमों-आइवरी कोस्ट, ब्राजील और पुर्तगाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

क्लिक करें- अमेरिकी टीम पर पुलिस की नज़र

आइवरी कोस्ट के लिए मैच का पहला गोल मिडफील्डर टुरे याया ने 14वें मिनट में किया। याया ने आसान तरीके से गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके छह मिनट बाद मिडफील्डर रोमारिक ने एक और गोल करके अपनी टोम को 2-0 से आगे कर दिया। रोमारिक ने यह गोल कप्तान दिदिर द्रोगबा की मदद से किया। द्रोगबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद को उत्तर कोरिया के गोलपोस्ट की ओर उछाला और बिजली की गति से वहां पहुंचे रोमारिक ने गोल कर दिया। मध्यांतर तक आइवरी कोस्ट को यही बढ़त प्राप्त थी।

शुरुआती 45 मिनट के 64 फीसदी और दूसरे हॉफ के 60 फीसदी समय तक गेंद आइवरी कोस्ट के पास रही। इस दौरान उसने 15 मौकों पर उत्तर कोरियाई गोलपोस्ट पर धावा बोला। इसमें से तीन में उसे सफलता हासिल हुई। आइवरी कोस्ट के लिए तीसरा गोल 82वें मिनट में सोलोमन कोलोउ ने किया। कोलोउ ने यह गोल अर्थर बोका के पास पर किया। आइवरी कोस्ट के कप्तान दिदिर द्रोगबा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+