जापान, नीदरलैंड्स विश्व कप के प्री-क्वार्टर में
केपटाउन/रस्टेनबर्ग। नीदरलैंड और जापान की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को फीफा विश्व कप-2010 के प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। वहीं डेनमार्क और कैमरून की टीमें हार का स्वाद चखने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
केपटाउन के ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले गए मैच में वान पर्से ने नीदरलैंड्स की ओर से पहला गोल किया। कैमरून की तमाम कोशिशों के बावजूद मैच का नतीजा 2-1 से डच टीम के पक्ष में रहा। कैमरून के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले स्ट्राइकर वान पर्से को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक से ज्यादा विश्व कप में गोल किया है। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स ही ग्रुप-एफ में डच टीम शीर्ष पर रही।
क्लिक करें- फीफा 2010 पर स्पेशल पेज
उधर रस्टेनबर्ग रॉयल बाफोकेंग स्टेडियम में खेले गए मैच में जापान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में डेनमार्क को 3-1 से पराजित किया। जापान की ओर से केसुके होंडा ने 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 30वें मिनट में याशुहितो एंडो ने फ्री किक मिलने पर शानदार गोल किया। जापान की जीत में अहम किरदार निभाने वाले स्टार खिलाड़ी होंडा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ जापानी टीम ग्रुप-ई में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अब मंगलवार को प्रीटोरिया में जापान और पराग्वे की भिड़ंत होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications