Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली के काउंटी क्रिकेट खेलने पर इस इंग्लिश महिला क्रिकेटर ने ऐसे जताई खुशी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन को सुधारने के लिए इंग्लैंड में इसी साल जून में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। कोहली ने काउंटी टीम सरे के साथ करार किया है। हालांकि कोहली के इस कदम की हर कोई तरीफ कर रहा है। कोहली के फैंस दुनिया भर में हैं और वे अपने इस खिलाड़ी को इंग्लैंड में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

खुद इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अलेक्जेंड्रा हार्टली ने कोहली का खास अंदाज में स्वागत किया है। बता दें कि अलेक्जेंड्रा हार्टली भी सरे के लिए ही काउंटी खेलती हैं और वे कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। अलेक्जेंड्रा आईपीएल को भी फॉलो करती हैं और कोहली की टीम आरसीबी को सपोर्ट कर रही हैं। हालांकि कोहली के काउंटी खेलने की पुष्टि होते ही अलेक्जेंड्रा ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- "अद्भुत! यूके में स्वागत है कोहली। क्या अविश्वसनीय साइनिंग है।"

आपको बता दें कि कोहली जून में सरे के लिए काउंटी खेलेंगे। सरे क्रिकेट क्लब के साथ अपने करार के बाद विराट कोहली ने कहा, "काउंटी क्रिकेट खेलना मेरी महत्वाकांक्षा रही है और मैं एलेक स्टीवर्ट और सरे का आभारी हूं कि मुझे 2018 सत्र के दौरान उनसे जुड़ने का मौका मिला। मैं किआ ओवल जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।" वहीं सरे के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा, "हम जून के महीने के लिए विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ा नाम साइन करने के लिए रोमांचित हैं। विराट के साथ खेलने और प्रशिक्षण से हमारे खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा। उनके पास विराट से काफी कुछ सीखने का अवसर होगा।"

Story first published: Friday, May 4, 2018, 17:35 [IST]
Other articles published on May 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+