फीफा : स्लोवाकिया-न्यूजीलैंड मैच 1-1 से ड्रॉ
रस्टेनबर्ग। स्लोवाकिया और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को गया ग्रुप-एफ का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। किवी टीम विंसटन रीड द्वारा इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से बराबरी की।
रॉयल बोफोकेंग स्टेडियम में खेले गए मैच में पहला गोल स्लोवाकिया के फारवर्ड खिलाड़ी राबर्ट विटेक ने 50वें मिनट में किया। विटेक ने कीवी रक्षापंक्ति को छकाते हुए अपने साथी स्टेनिस्लाव सेस्टाक द्वारा दिए गए पास पर हेडर के जरिए शानदार गोल किया।
क्लिक करें- फीफा 2010 स्पेशल पेज
मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। मध्यांतर तक के खेल के लिहाज से स्लोवाकिया की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा था। मध्यांतर के बाद भी स्लोवाकियाई खिलाड़ियों ने अपना यह प्रयास जारी रखा। इसी का नतीजा था कि उसे 50वें मिनट में ही सफलता मिल गई।
स्लोवाक टीम अपनी इस सफलता को खेल खत्म होने तक जारी रखने में सफल रही। चार मिनट तक खिंचे इंजरी टाइम (अतिरिक्त समय) के तीसरे मिनट में रीड ने स्मेल्ट्ज के क्रास पर गोल करके अपनी टीम को शानदार सफलता दिलाई। अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत थी। किवी टीम 28 वर्ष के अंतराल के बाद विश्व कप में शिरकत कर रही है। उसने अंतिम बार 1982 में विश्व कप में हिस्सा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications