डेनमार्क के बेंडटनर पहले मैच में नहीं खेलेंगे
कैनसया (दक्षिण अफ्रीका)। विश्व कप में मजबूती से उतरने की तैयारी में जुटी डेनमार्क को पहला मैच महंगा पड़ सकता है। वो इसलिए क्योंकि उनके फॉरवर्ड खिलाड़ी निकलास बेंडटनर पहले मैच में नहीं खेलेंगे। पहला मैच हॉलैंड के खिलाफ होगा।
प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए क्लब फुटबाल खेलने वाले डेनमार्क के निकलास बेंडटनर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान पर नहीं उतर सकते हैं। हालांकि आगे के मैचों के लिए उनके फिट होने के पूरे आसार हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोच मोर्टेन ओल्सेन ने इस बात की पुष्टि की है। डेनमार्क को सोमवार को हॉलैंड से भिड़ना है। उसे ग्रुप-ई में रखा गया है। ओल्सेन ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, "सच बात यह है कि बेंडटनर हॉलैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे। हम उनके आगे के मैचों में खेलने को लेकर आशावान हैं।" ओल्सन ने कहा है कि वह 100 फीसदी फिट खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरना पसंद करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications