फीफा विश्व कप: क्वार्टर फाइनल में माराडोना की टीम (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय सॉकर सिटी स्टेडियम में 84,000 से अधिक दर्शकों को तेवेज ने अपने खेल से मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका पहला गोल जरूर विवादस्पद रहा लेकिन दूसरा गोल दर्शनीय था। तेवेज ने दो गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वैसे सिर्फ तेवेज ही नहीं बल्कि यहां गोंजालो हिगुएन ने अपना शानदार फार्म जारी रखा। मेक्सिको के खिलाफ गोंजालो हिगुएन ने एक गोल किया। टूर्नामेंट में यह उनका चौथा गोल किया। लियोनेल मेसी भले ही कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन उनके पास और तारतम्यता का भी इस जीत में अहम योगदान रहा।
इस हार के साथ ही मेक्सिको की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। अब अर्जेटीना की टीम शनिवार को क्वोर्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी। जर्मन टीम ने इंग्लैंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। दूसरी ओर इंग्लैंड इस विश्व कप से बाहर हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications