त्श्वान/प्रीटोरिया। पराग्वे की टीम ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 से रौंद कर पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। सांस थाम देने वाले इस मुकाबले में पराग्वे ने जापान को पेनाल्टी शूट आउट में यह शिकस्त दी। इस हार के साथ ही जापान बाहर हो गई।
स्थानीय लोफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट में मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। परिणाम के लिए हुए अतिरिक्त समय के खेल में भी यह मैच गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ।
क्लिक करें- फीफा 2010 स्पेशल पेज
इसके बाद मैच का नतीजा पेनाल्टी शूट आउट के जरिए हुआ, जिसे पराग्वे ने 5-3 से जीत लिया। जापान की हार के खलनायक रहे उसके डिफेंडर यूइचि कोमानो। पेनाल्टी शूट आउट में वह गोल करने का मौका गंवा बैठे। उन्होंने गेंद को शूट किया लेकिन वह क्रास बार के ऊपर से निकल गई।
पेनाल्टी शूट आउट में पराग्वे ने पांचों मौकों को गोल में तब्दील किया जबकि जापान की टीम एक मौके पर चूक गई। इस प्रकार पराग्वे की टीम ने क्वोर्टरफाइनल में जगह बना ली।