Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंबे इंतजार के बाद इस राज्य को रणजी ट्रॉफी में किया गया शामिल, इन राज्यों पर भी लग सकती है मुहर

नई दिल्ली। लंबे समय से रणजी में स्थान पाने के लिए मांग कर रही उत्तराखंड की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल अठारह साल के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की एक टीम रणजी ट्रॉफी खेलेगी क्योंकि बीसीसीआई ने आगामी सत्र में राज्य के घरेलू क्रिकेट में डेब्यू पर नजर रखने के लिए नौ सदस्यीय 'सामंजस्य समिति' के गठन का फैसला किया है। सोमवार को एक बैठक के बाद प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करेगा।

भी हुआ तयः गौरतलब हो की इस नौ सदस्यीय सामंजस्य समिति में राज्य के विभिन्न क्रिकेट संघों के छह सदस्य और उत्तराखंड सरकार का एक नामित सदस्य होगा। वहीं इसके अलावा हाल ही में रिटायर हुए प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी समेत बीसीसीआई के दो प्रतिनिधि भी होंगे। विनोद राय ने कहा कि उत्तराखंड के सभी विरोधी संघों ने आपसी मतभेद भुला दिए हैं ताकि रणजी ट्रॉफी में राज्य की टीम की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। एक समिति का गठन किया गया है जिसमें बीसीसीआई का प्रतिनिधि भी होगा। गौरतलब हो की इस बैठक में सीओए सदस्य डायना एडुल्जी और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी भी मौजूद थे। वहीं बीसीसीआई की तकनीकी समिति ने बिहार और पूर्वोत्तर की टीम को भी आगामी घरेलू सत्र में शामिल करने का फैसला किया है जिससे रणजी ट्रॉफी में टीमों की संख्या 36 हो जाएगी।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 10:27 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+