Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लाहौर वनडे: पाकिस्तान के सामने 310 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक शनिवार को दिन-रात के मैच में श्रीलंका ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिलशान और तिलकरत्ने की सलामी जोड़ी ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दी लेकिन जयसूर्या उमर गुल की एक गेंद पर सईद अजमल को कैच थमा बैठे।

जयसूर्या के पेवेलियन लौटने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने का बखूबी साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। तिलरत्ने ने शानदार 137 रन बनाए। उनके अलावा संगकारा ने 50 और जयसूर्या ने 45 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 309 रनों का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की ओर से गुल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने नौ ओवरों में 45 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा सुहैल तनवीर ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+