FIFA WORLD CUP 2018: सऊदी अरब टीम के विमान में लगी आग, टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली। रूस में इन दिनों फीफा विश्वकप की धूम मची है। सभी फैंस अपने पसंदीदा टीम का सपोर्ट करने में कहीं से पीछे नहीं हैं लेकिन इसी बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मॉस्को से रोस्तो ऑन डॉन (रूस) के लिए उड़ान भरने वाली सऊदी अरब की फुटबॉल टीम की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आग लग गई । हालांकि पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
BREAKING: Saudi Arabia #WorldCup team plane catches fire in mid air - before landing in Rostov https://t.co/c5F6xrsQ9L pic.twitter.com/KAi8158Ydt
— Mirror Football (@MirrorFootball) June 18, 2018
हुआ कुछ यूंः अगर रिपोर्ट की मानें तो सऊदी अरब की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2018 के मैच के लिए मॉस्को से रूस के लिए जा रही थी। इसी दौरान विमान के इंजन में कुछ खराबी आ गई । इस बीच पायलट ने विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी, जब तक फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती तब तक उसमें आग लग चुकी थी। इसके बावजूद पाइलट ने सुरक्षित तरीके से विमान रनवे पर उतारा और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में हुई तकनीकी खराबी के कारणों पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि सऊदी अरब की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया है कि सऊदी अरब फुटबॉल फेडरशन सबको आश्वस्त करना चाहता है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद सऊदी राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। वहीं इस मामले में एक चिड़िया के टकरा जाने के कारण आग लगने की बातें सामने आ रही हैं।
📹| اللاعب هتان باهبري مطمئنًا الجماهير الرياضية على سلامة البعثة.. pic.twitter.com/FcaoVDMipg
— المنتخب السعودي (@SaudiNT) June 18, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
