मेनेजेज नहीं, रूमाल्हो थे ब्राजीली फुटबाल महासंघ की पहली पसंद
विश्व कप के क्वार्टर फाइनल दौर से टीम की विदाई से नाराज सीबीएफ ने बेशक पूर्व कप्तान रहे डूंगा को नया काम तलाशने का आदेश सुना दिया लेकिन महासंघ पूरे मन से मेनेजेज को टीम की कमान सौंपने के पक्ष में नहीं था। यूं कहें कि कोच के तौर पर मेनेजज सीबीएफ की पहली पसंद नहीं थे।
इस काम के लिए सीबीएफ ने सबसे पहले राष्ट्रीय क्लब फ्लूमिनेंसी के कोच म्यूरिकी रूमाल्हो से संपर्क किया था लेकिन रूमाल्हो ने सीबीएफ का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
रूमाल्हो ने कहा था कि वह अपने मौजूदा क्लब के साथ किए गए करार के पूरा होने तक किसी और टीम के साथ नहीं जुड़ सकते। रूमाल्हो का फ्लूमिनेंसी के साथ करार दिसंबर में समाप्त हो रहा है। ऐसी स्थिति में सीबीएफ कोरिथियन्स के कोच मेनेजेज को कोच पद देने को तैयार हो गया।
कोच के तौर पर मेनेजेज ने कोरिथियन्स के साथ बेहतरीन काम किया है। वर्ष 2007 में कोच बनाए गए मेनेजेज ने अपनी टीम को दो घरेलू खिताब जिताने में मदद की थी। 48 वर्षीय मेनेजेज ने कोच के तौर पर पहले ग्रेमियो और फिर कोरिथियन्स को सेकेंड डिवीजन से बाहर करने में मदद की थी।
फुटबाल की मशहूर वेबसाइट 'गोल डॉट कॉम' के मुताबिक कोच पद के लिए सीबीएफ ने 2002 में राष्ट्रीय टीम के कोच रहे लुइस फिलिप स्कोलारी से भी संपर्क साधा था लेकिन स्कोलारी ने यह कहते हुए यह पद अस्वीकार कर दिया था कि वह अपने मौजूदा क्लब पाल्मेरास के साथ ही खुश हैं।
पांच बार के चैम्पियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। ग्रुप स्तर पर अपने सभी मैच जीतने के बाद ब्राजीली टीम को क्वार्टर फाइनल में हॉलैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। हॉलैंड ने फाइनल खेला लेकिन वह स्पेन के हाथों हार गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications