विश्व का सबसे धनी क्लब है मैनचेस्टर युनाइटेड
मशहूर पत्रिका 'फोर्ब्स' के मुताबिक दुनिया भर में फैले इसके करोड़ों प्रशंसकों के कारण इस क्लब को सबसे धनी क्लब होने का गौरव प्राप्त है।
फोर्ब्स ने मैनचेस्टर युनाइटेड की कीमत 1.84 अरब डॉलर तय की है जबकि अमेरिका नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) में खेलने वाले क्लब डालास काउब्वाएज की कीमत 1.65 अरब डॉलर बताई गई है।
सबसे अमीर क्लबों की सूची में न्यूयार्क यैंकीज, वाशिंगटन रेडस्कीन्स, न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स, रियल मेड्रिड, न्यूयार्क जाएंट्स, आर्सेनल, न्यूयार्क जेट्स और हॉस्टन टेक्सन्स शामिल हैं।
फोर्ब्स ने अमेरिकी गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स को सबसे अधिक कमाई करने वाला खिलाड़ी बताया है। पत्रिका के मुताबिक वुड्स की सालाना आमदनी तीन करोड़ डॉलर है।
इस सूची में मुक्केबाज फ्लाएड मेवीदर जूनियर दूसरे और महान बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्राएंट तीसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications