फीफा विश्व कप: ड्रॉ के साथ इटली का आगाज (लीड-1)
केपटाउन, 15 जून (आईएएनएस)। मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली ने फीफा विश्व कप-2010 में सोमवार को ड्रॉ के साथ शुरुआत की। खिताब की रक्षा के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंची इटली की टीम का पराग्वे के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
स्थानीय ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में इटली को मैच के शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा। इतालवी खिलाड़ी लय में नहीं दिखे। नतीजा यह रहा कि पराग्वे ने दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और वह सफल भी रहा।
मैच का 39वां मिनट इंग्लैंड लिए भारी पड़ गया जब पराग्वे के डिफेंडर एंतोलिन एल्काराज ने फ्री किक पर अपने शानदार हेडर से गेंद गोलपोस्ट में डाल दी। इसके बाद इतलावी खिलाड़ी और दबाव में आ गई।
बाद में इतालवी टीम ने अपने हमले तेज किए लेकिन पहले हाफ तक जवाबी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में इटली की ओर से डेनियल डी रोसी ने 63में मिनट में गोल किया और अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच का नतीजा 1-1 रहा।
मैच खत्म होने के बाद इटली के कोच मार्केलो लिप्पी ने कहा, "यह हमारे लिए निराशाजनक रहा लेकिन हमने बाद में अच्छा खेल दिखाया। मेरी समझ से हमें यह मैच जीतकर पूरे तीन अंक हासिल करने चाहिए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications