भारत से होने वाले मुकाबले के पहले ही इंग्लैंड को लगा झटका , यह दिग्गज टीम से हुआ बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आगामी मुकाबलों के लिए कमर कस ली है। भारतीय टीम का ऐलान भी इस मुकाबले के लिए हो गया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज खिलाड़ी अभ्यास करते भी नजर आ रहे हैं लेकिन इंग्लैंड टीम के लिए इन दिनों बुरी खबर सामने आई है। इस टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी कर बताया कि हरफनमौला बेन स्टोक्स की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है जबकि वोक्स के घुटने में चोट लगी है। गौरतलब हो की स्टोक्स और वोक्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।
नहीं होंगे भारत के खिलाफ शामिलः ईसीबी के बयान के मुताबिक स्टोक्स अब ठीक से बल्लेबाजी कर रहे हैं और अगले सप्ताह से बोलिंग करना शुरू कर देंगे। वोक्स के बारे में ईसीबी ने कहा कि उनके दाएं घुटने में परेशानी है। वोक्स को पिछले सोमवार को इंजेक्शन दिया गया है। उनकी वापसी के बारे में अभी बताया नहीं जा सकता है लेकिन वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। गौरतलब हो की आईसीसी की वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में वोक्स आठवें नंबर पर हैं। वह शीर्ष दस में शामिल इंग्लैंड के एकमात्र गेंदबाज हैं। कुल 76 वनडे मैचों में 105 विकेट ले चुका यह 29 वर्षीय पेसर पिछले कई वर्षों से घुटने की समस्या से पीड़ित है। 2015 में वोक्स ने घुटने की सर्जरी भी करवाई थी।
Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 13:35 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
