आईपीएल : वांर्डस की मेजबानी को लेकर सवालिया निशान
केपटाउन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के शुरू होने में एक दिन से भी कम समय रह गया है लेकिन दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के आयोजन स्थल जोहांसबर्ग के वांर्डस स्टेडियम की मेजबानी अभी तक तय नहीं हो पाई है।
इसका कारण यह है कि आयोजकों और स्थानीय क्रिकेट संघ के बीच अति विशिष्ट व्यक्ति दीर्घा (वीआईपी गैलरी) को लेकर जारी विवाद का अब तक निपटारा नहीं हो सका है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने तो यहां तक कहा है कि वह इस स्टेडियम को आयोजन स्थलों की सूची से ही हटा लेगा।
वांर्डस दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा स्टेडियम है। क्षमता के मामले में यहां देश के अन्य स्टेडियमों की तुलना में 10,000 अधिक सीटें हैं।
आईपीएल और गॉटेंग क्रिकेट बोर्ड (जीसीबी) स्टेडियम की वीआईपी दीर्घा को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आईपीएल ने कहा है कि वह इस दीर्घा का उपयोग बॉलीवुड सितारों के लिए करना चाहता लेकिन जीसीबी इसके लिए तैयार नहीं है।
दूसरे आयोजन स्थलों की वीआईपी दीर्घा को लेकर आईपीएल और स्थानीय बोर्डो के बीच आमराय बन गई है लेकिन जोहांसबर्ग को लेकर रस्साकशी अभी भी जारी है।
वांर्डस में पहला मैच 2 मई को खेला जाना है। इस लिहाज से दोनो पक्षों के पास मामले को निपटाने का पूरा समय है लेकिन जीसीबी की जिद के आगे ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है।
जीसीबी ने कहा है कि वीआईपी दीर्घा को लेकर उसका कुछ विशिष्ट लोगों के साथ करार है और वह इस करार का उल्लंघन नहीं कर सकता। इसमें प्रतिष्ठित 'लांग रूम प्रेसिडेंट्स स्यूइट' भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications