34 साल बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नाम जुड़ा एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी एक टीम का लंबे समय तक बोलबाला रहा है तो उसका नाम है ऑस्ट्रेलिया। अपने प्रदर्शन और जलवे से इस देश के खिलाड़ियों ने सभी को खासा प्रभावित किया है। हालांकि पिछले कुछ सालों से इस टीम का प्रदर्शन और खिलाड़ियों का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है यही कारण है की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए 18 जून का दिन काफी मायूस करने वाले रहा। गौरतलब हो की 5 बार की विश्व विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम वनडे रैंकिंग में अपने 34 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। सोमवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा रैंकिंग में पांच बार की विश्व विजेता छठें स्थान पर आ गई है।
इंग्लैंड ने दिया दर्द और बढ़ायाः गौरतलब हो की ऑस्ट्रेलिया इस समय इंग्लैंड के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज़ में अभी तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैचों में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। ध्यान देने वाली बात है की ऑस्ट्रेलिया के बुरे दौर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 5-0 की हार से हुई। वहां से आस्ट्रेलिया ने 15 वनडे मैचों में से सिर्फ 13 मैच जीते हैं। इस दौरान वो न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड से लगातार तीन द्विपक्षीय सीरीज हारी है। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में भी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी। इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे रैंकिंग में क्रमश: पहले तीन स्थान पर हैं।
Story first published: Monday, June 18, 2018, 16:04 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
