प्रीटोरिया। फीफा विश्व कप-2010 में शुक्रवार को स्पेन ने चिली पर 2-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल राउंड में कदम रखा। हालांकि हार के बावजूद चिली भी अगले दौर में पहुंच गई है।
24वें मिनट में स्टार खिलाड़ी डेविड विला ने स्पेन की ओर से पहला गोल किया। इसके बाद 37वें मिनट में आंद्रेस इनिसेता ने दूसरा गोल किया। दूसरा हॉफ शुरू होते ही चिली की टीम ने एक गोल करके वापसी की कोशिश की। परंतु इसके बाद वह कोई और गोल नहीं कर सकी। चिली की ओर से मार्को एस्त्रादा ने गोल किया।
इस हार के बावजूद चिली की टीम भी अंतिम दौर में पहुंच गई क्योंकि उसके ग्रुप में स्विट्जरलैंड की टीम होंडुरास को नहीं हरा सकी।