जोहांसगबर्ग। फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम ने पराग्वे को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। कड़ी टक्कर के इस मैच में एक मात्र गोल डेविड विला ने किया।
जोहांसबर्ग के एलिस पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में पराग्वे और स्पेन दोनों एक दूसरे पर भारी पड़ीं। पहले हाफ में पराग्वे के खिलाडि़यों ने स्पेन को गोल का एक भी मौका नहीं दिया। पराग्वे पूरी तरह हावी दिख रही थी, लेकिन 83वें मिनट में पराग्वे से बड़ी चूक हुई और स्पेन के डेविड विला ने शानदार गोल ठोक दिया।
क्लिक करें- जर्मनी से हारकर अर्जेंटीना बाहर
यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने इस जीत के साथ विश्व कप में लगातार चार बार क्वार्टर फाइनल में हार के सिलसिले को तोड़ दिया। बुधवार को डरबन में उसका सेमीफाइनल मुकाबला जर्मनी से होगा।
इस जीत के बाद स्पेन के कोच विसेंट डेल बास्क ने कहा कि आर्जेटीना को 4-0 से हराने वाली जर्मनी से उनको कोई डर नहीं है। उनकी टीम के हौंसले बुलंद हैं और वो फाइनल में जरूर पहुंचेंगे।