Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : मध्यांतक तक स्लोवाकिया 1-0 से आगे (लीड-2)

स्लोवाकिया की ओर से यह गोल खेल के 25वें मिनट में किया गया। फारवर्ड खिलाड़ी राबर्ट विट्टेक ने इटली की रक्षापंक्ति के दो दिग्गजों को पछाड़ते हुए यह गोल किया।

स्लोवाकिया की टीम ने मध्यांतर तक के खेल के 55 फीसदी समय तक गेंद को अपने पास रखा। इस दौरान उसने दो मौकों पर इटली के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया जिसमें से एक में उसे सफलता भी मिली।

इटली की टीम सिर्फ एक मौके पर स्लोवाकियाई रक्षापंक्ति को भेद सकी लेकिन उसे गोल में तब्दील करने में वह नाकाम रही।

मौजूदा चैम्पियन इटली के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला है। इस मैच में उसके लिए हार का मतलब घर वापस जाना होगा।

स्लोवाकिया की टीम के लिए अंतिम-16 में जगह बनाने की भी उम्मीदें अब और भी बढ़ गई हैं। इस ग्रुप में पराग्वे चार अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि इटली और न्यूजीलैंड के दो-दो अंक हैं। स्लोवाकिया अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसे एक अंक हासिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+