Brazil vs Switzerland: उलटफेर का शिकार हुई ब्राजील, स्विट्जरलैंड से मैच 1-1 से ड्रॉ
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील स्विट्जरलैंड के हाथों उलटफेर का शिकार हो गई। रूस के रोस्तोव एरीना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड की टीम ने ब्राजील को खुद पर हावी नहीं होने दिया और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ कराने में सफल रही। ग्रुप-ई के इस मुकाबले में ब्राजील के कोच टीटे को नेमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वे कोई खासा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। स्विट्जरलैंड की टीम ने अपने अटैंकिंग खेल से काफी प्रभावित किया।
मैचे के शुरुआत में ब्राजील काफी अटैक करती दिखी जिसका फायदा उसे 20वें मिनट में मिला। पहले हाफ के 20नें मिनट में फिलिप कोटिन्हों ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिलिप कोटीनियो ने लंबी दूरी से करारा शॉट लगाकर 20वें मिनट ब्राजील को 1-0 से आगे कर दिया। ये गोल बेहद ही शानदार था। गोलाकीपर यान सोमर के पास कोई अवसर नहीं था उसे बचाने का।
पूरे गेम में स्विट्जरलैंड की रणनीति बेहद ही चौंकाने वाली रही। उन्होंने ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार को खुलने का मौका नहीं दिया। स्विस खिलाड़ियों ने नेमार को अच्छी तरह घेरे रखा। वह खुलकर नहीं खेल पाए। ज्यादातर समय उनके साथ धक्का मुक्की भी होती रही। नेमार को कई बार मैदान पर चोट से कराहते देखा गया। उन्हें खासकर स्विस खिलाड़ी बेहरामी ने घेरे रखा जिसके चलते उन्हें एक बार पीला कार्ड भी दिखाना पड़ा। पहले हाफ तक ब्राजील की मैच पर पूरी तरह पकड़ रही।
FT | Honours even in Rostov-on-Don! #BRAESP pic.twitter.com/J6MRKkJm27
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
हालांकि दूसरे हाफ में स्विट टीम ने अपना कमाल दिखाया और स्टीवन जुबेर ने 50वें मिनट में गोल कर स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी दिला दी। इस गोल के दौरान मिरांडा ब्राजील के गोल का बचाव करने के लिए मोजूद थे। लेकिन जूबेर ने एकदम नजदीक से शकिरी के कॉर्नर पर सिर लगा दिया। मिरांडा ने रेफरी से जूबर की धक्का देने के लिए शिकायत की, लेकिन ये गोल स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी दिला गया। इस दौरान सभी ब्राजील खिलाड़ियों की नजरें गेंद पर थीं इसी का फायदा फठाते हुए जुबेर ने अपना काम कर दिया।
STATS // #BRASUI pic.twitter.com/Y25EyLi4Wu
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
मैच के अंतिम दौर में दोनो टीमों ने जोरदार खेल दिखाया। लेकिन कामयाबी किसी के हाथों नहीं लगी। आपको बता दें कि ब्राजील की टीम पिछले 18 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच नहीं हारी है। लेकिन यहां उसे ड्रॉ का सामना जरूर करना पड़ा। ये एक तरह से उलटफेर ही है क्योंकि ब्रजील की टीम को इस वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम कहा जा रहा है।
So, this is how Group E is looking after today's fixtures...
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
1) #SRB
2) #BRA
3) #SUI
4) #CRC #WorldCup pic.twitter.com/uEvNUgFKtJ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
