ब्लोमफोंटेन। फीफा विश्व कप में स्विट्जरलैंड की टीम होंडुरास को हराने में नाकाम रही और नतीजतन उसे इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
विश्व कप के प्री-क्वार्टरफाइल में पहुंचने के लिए स्विस टीम को होंडुरास के खिलाफ दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी। परंतु ऐसा नहीं हो सका। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। होडुरास को भी इस विश्व कप से विदा होना पड़ा है।
स्विस टीम की इस नाकामी की वजह से चिली की किस्मत चमक गई और वह अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहा।