श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल पर बॉल टैम्परिंग का आरोप
नई दिल्ली। श्रीलंका के क्रिकेट कप्तान दिनेश चांडीमल पर बॉल टैम्परिंग का आरोप लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दिनेश चांडीमल पर बॉल टैम्परिंग का आरोप लगाया है। श्रीलंकाई कप्तान पर आईसीसी के लेवल 2.2.9 के उल्लंघन का चार्ज लगाया गया है।
आईसीसी ने दिनेश चांडीमल पर आईसीसी के लेवल 2.2.9 के उल्लंघन का चार्ज लगाया गया है। ये आरोप बॉल की स्थिति बदलने से संबंधित है। इस फैसले के खिलाफ श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि उनके किसी खिलाड़ी ने कोई गलती नहीं की है।
BREAKING: Sri Lanka captain Dinesh Chandimal has been charged for breaching Level 2.2.9 of the ICC Code of Conduct.
— ICC (@ICC) June 17, 2018
More to come... #WIvSL pic.twitter.com/EGU278hZug
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट लूसिया में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायरों ने बॉल टैम्परिंग के शक के बाद बॉल बदलवाए जाने के बाद ये मामला सामने आया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अंपायरों ने श्रीलंका की टीम को बॉल बदलने के लिए कहा। अंपायरों का कहना था कि बॉल की स्थिति ठीक नहीं है। अंपायरों के इस फैसले के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 2 घंटे तक मैदान में नहीं आई। अधिकारियों की दखल के बाद करीब 2 घंटे बाद मैदान में उतरीं। श्रीलंकाई खिलाड़ी गेंद बदलने के फैसले से नाखुश थे।
आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन ब्रैनक्रॉफ्ट के बॉल टैम्परिंग का आरोप लगा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
