चैम्पियंस लीग : आयोजन स्थलों के नामों की घोषणा
इसके मैच जोहांसबर्ग, पोर्ट एलिजाबेथ, डरबन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैचों में कोई कटौती नहीं की गई है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसमें 23 मैच खेले जाएंगे। कार्यक्रम की घोषणा 28 जून को सिंगापुर में गवर्निग काउंसिल की बैठक के बाद की जाएगी।
इंग्लैंड की घरेलू चैम्पियनशिप की विजेता और उपविजेता टीमों के इस वर्ष हिस्सा नहीं लेने के कारण टीमों की संख्या घट गई है। चैम्पियंस लीग के पहले संस्करण का आयोजन 2009 में भारत में हुआ था।
इसमें हिस्सा लेने वाली 10 में से नौ टीमों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। 2010 की चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें इस प्रकार हैं : चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (भारत), विक्टोरियन बुशरेंजर्स और साउथ आस्ट्रेलियन रेडबैक्स (आस्ट्रेलिया), वारियर्स और हाईवेल्ड लायंस (दक्षिण अफ्रीका), सेंट्रल स्टैग्स (न्यूजीलैंड) और वायंबा इलेवंस (श्रीलंका)।
टूर्नामेंट की 10वीं टीम वेस्टइंडीज से होगी। इस टीम के नाम का फैसला कैरेबियाई घरेलू चैम्पियनशिप की समाप्ति के साथ इस वर्ष जुलाई में हो जाएगा। 2009 में आस्ट्रेलिाय की न्यू साउथ वेल्स टीम ने वेस्टइंडीज टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर यह खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications