फीफा विश्व कप : ग्रीस ने नाइजीरिया को 2-1 से हराया (लीड-5)
फ्री-स्टेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। ग्रीस ने मध्यांतर से ठीक पहले 44वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। नाइजीरिया ने मैच का पहला गोल 16वें मिनट में करके 1-0 की बढ़त बना ली थी।
यह गोल नाइजीरिया के मिडफील्डर कालू उचे ने किया। उचे ने लगभग 30 मीटर की दूरी लिए गए फ्री-किक पर बेहतरीन गोल किया। उचे ने इस विश्व कप में फ्री-किक के माध्यम से पहला गोल किया। नाइजीरियाई टीम 33वें मिनट के बाद से 10 खिलाड़ियों के साथ खेली।
विश्व कप-2006 में इंग्लैंड और एक्वाडोर के बीच खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले के बाद यह फ्री-किक के माध्यम से किया गया पहला गोल है। 2006 में डेविड बेकहम ने फ्री-किक के जरिए गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की जीत दिलाई थी।
ग्रीस ने लगातार हमला जारी रखते हुए बराबरी करना चाहा था। इस क्रम में उसके हाथ से कई मौके निकले लेकिन 44वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी दिमित्रियोस सालपिंगिदिस ने बराबरी का गोल करके अपने देश के प्रशंसकों को खुश कर दिया।
ग्रीस की टीम ने फीफा विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की है। वह इससे पहले चार मैचों में विश्व कप में किस्मत आजमा चुका है लेकिन उसे एक बार भी जीत नहीं मिली थी। इस विश्व कप में उसने अपने पहले ही मैच में हार मिली थी। दक्षिण कोरिया ने उसे 2-0 से पराजित किया था।
नाजीरिया की टीम अब तक खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है। नाइजीरिया को दो बार के चैम्पियन अर्जेटीना के खिलाफ 0-1 से हार मिली थी। अर्जेटीना अपने दोनों मैच जीतकर इस ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
गुरुवार को इस ग्रुप के पहले मुकाबले में अर्जेटीना ने गोंजालो हिग्वेन की शानदार हैट्रिक की बदौलत कोरिया को 4-1 से हराया। हिग्वेन ने 33वें, 76वें और 80वें मिनट में गोल किए। कोरिया और ग्रीस की टीमें तीन-तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications