गॉल टेस्ट: मुरली 800 के आंकड़े से एक कदम दूर (लीड-1)
चौथे दिन युवराज सिंह को अपनी फिरकी में फंसाने वाले मुरली अब 800 के आंकड़े से महज एक विकेट दूर हैं। युवराज का विकेट मुरली के खाते में 798वें शिकार के रूप में जुड़ा था। पांचवें दिन उन्होंने हरभजन को पगबाधा कर पेवेलियन की राह दिखा दी। हरभजन सिर्फ 8 रन बना सके। पहली पारी में मुरली ने पांच विकेट चटकाए थे।
पहली पारी में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण फॉलोऑन खेल रही टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 181 रन बनाए थे। आखिरी दिन भारतीय टीम को कप्तान धौनी और वी.वी.एस. लक्ष्मण से लंबे समय तक मैदान पर डंटे रहने की उम्मीद थी। परंतु जल्द ही लसित मलिंगा धौनी को क्लीन बोल्ड कर इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। धौनी सिर्फ चार रन ही बना सके। लक्ष्मण 13 और हरभजन सिंह 6 रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मुरलीधरन के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को फॉलोऑन को मजबूर किया था। श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 520 (घोषित) के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 276 रन ही बना सकी। पहली पारी में मुरलीधरन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि मलिंगा को दो तथा चमारा वेलेगेदारा तथा रंगना हेराथ को एक-एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications