विश्व रिकार्ड बनाने पर अकरम ने मुरलीधरन को सराहा (लीड-1)
गुरुवार को भारत के साथ प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान मुरलीधरन ने 503वां विकेट लेकर अकरम के विश्व रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।
अकरम ने मुरली की प्रशंसा में कहा, "मुझे जानकर खुशी हुई कि मुरली ने मेरा रिकार्ड तोड़ दिया है। अब वह टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। मैंने जब यह रिकार्ड बनाया था, तब से ही जानता था कि इसे मुरली ही तोड़ सकते हैं।"
अपने करियर के 328वें मैच में खेलते हुए 36 वर्षीय मुरलीधरन ने गौतम गंभीर के रूप में यह सफलता हासिल की। अकरम ने 502 विकेट हासिल किए हैं। अकरम ने 356 मैचों में इतने विकेट चटकाए हैं।
मुरलीधरन दुनिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनके नाम 769 विकेट दर्ज हैं। वह क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications