फीफा U17 Final: स्पेन को 5-2 से हराकर इंग्लैंड बनी चैंपियन
कोलकाता। फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप 2017 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर खिलाब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने पहली बार फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप जीता है। स्पेन ने पहले हाफ में ताबड़तोड़ दो गोल कर मैच में शुरूआत में बढ़त बना ली थी लेकिन इंग्लैंड ने खिलाड़ियों ने मैच में शानदार वापसी करते हुए स्पेन को 3 गोल के अंतर से मात दी। इंग्लैंड की तरफ से फोडेन ने दो गोल दाग टीम की जीत पक्की की।
लाइव अपडेट्स-
- 9.54 PM - मैच खत्म। और इसी के साथ इंग्लैंड बन गई है फीफा अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियन। स्पेन को 5-2 से हराया।
- 9.51 PM - फिर से फोडेन!! दुसरे हाफ में छा गए है फोडेन। इंग्लैंड का विश्व कप सपना साकार होता हुआ। अब इंग्लैंड फाइनल में 5-2 गोल से आगे।
- 9.45 PM - ब्रिटिश खिलाड़ी हडसन ओडोई के फ्री किक को ग्वेही ने गोल में बदल कर इस मुकाबले के किस्मत पर ताला लगाया। इंग्लैंड 4-2 की बढ़त के साथ एक शानदार जीत की ओर अग्रसर।
- 9.42 PM - इस मैच को देखने के लिए 66, 684 फुटबॉल प्रेमी अभी स्टेडियम में मौजूद है। फीफा ने इसके लिए भारतीय दर्शकों का शुक्रिया कहा है।
- 9.32 PM - इंग्लैंड के खिलाड़ी फोडेन ने टीम की तरफ से दागा तीसरा गोल। इंग्लैंड अब 3-2 से आगे। इंग्लैंड की पकड़ में मुकाबला! स्पेन दबाव में। पर इस खेल में कुछ भी हो सकता है।
- 9.20 PM - 2 गोल से पीछे चलने के बाद अब मॉर्गन गिब्ब्स वाइट के गोल से इंग्लैंड मैच में वापिस। स्कोर 2-2। किसी भी तरफ झुक सकता है मैच।
- 8.53 PM - पहले हाफ में एक गोल की बढ़त ले कर फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप के खिताब तक का आधा सफ़र तय कर चुकी है स्पेन। पर इंग्लैंड अभी भी मैच में बनी हुई।
- 8.48 PM - ब्रूस्टर ने इंग्लैंड को दिलाई राहत। 44वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को लाए मैच में वापिस। अब इंग्लैंड एक गोल से पीछे।
- 8.19 PM - सर्जियो गोमेज़! ये नाम याद रखियेगा क्योकि इस नाम ने स्पेन को पहले हाफ में ही FIFA अंडर-17 वर्ल्डकप के खिताब के बहुत पास पहुँचा दिया है फाइनल में स्पेन का दूसरा गोल कर के और हर बार की तरह ये भी था एक कमाल का गोल!
- 8.10 PM - लाजवाब! सर्जियो गोमेज़ के एक शानदार गोल ने स्पेन को दिलाई शुरूआती बढ़त।
- 8.00 PM - खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ने उतरी स्पेन और इंग्लैंड की टीम
- ये रहीं दोनों टीमें-
इंग्लैंड उतर रहा है बिना किसी बदलाव के स्पेन के विरुद्ध फाइनल में।#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/hEizTfiQ5h
— FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
