Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : तूफानी अंदाज में खेलकर जीता न्यूजीलैंड (लीड-5)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने रेयान वॉटसन (27), केइल कोएत्जर (33) और नवदीप पूनिया (27) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित सात ओवरों में चार विकेट पर 89 रन बनाए थे।

जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (18) और जेसी राइडर (31) के बीच पहले विकेट के लिए की गई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत छह ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैक्लम ने सात गेंदों पर चार चौके लगाए जबकि राइडर ने 12 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए। रॉस टेलर 10 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर स्कॉट स्टायरिश (8) के साथ नाबाद लौटे।

सात ओवरों में 90 रन बनाना न्यूजीलैंड के लिए किसी भी हाल में आसान नहीं था लेकिन मैक्लम और खासकर राइडर ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देते हुए जीत की नींव तैयार की। दोनों बल्लेबोंजों ने मात्र 2.5 ओवर में 51 रन जोड़े।

इसके बाद हालांकि मैक्लम भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 59 के कुल योग पर वह भी चलते बने। मैक्लम को स्मिथ ने रन आउट किया।

मैक्लम के आउट होने के बाद टेलर और जैकब ओरम ने टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी संभाली लेकिन ओरम आठ रन बनाकर रेयान वॉटसन की गेंद पर जान स्टैंडर के हाथों लपके गए।

इसके बाद टेलर और स्टायरिश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अपनी टीम को छह गेंदें शेष रहते मंजिल तक पहुंचा दिया। इयान बटलर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। बटलर ने दो ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+