नई दिल्ली। 6 अक्टूबर से होने वाले फीफा विश्वकप की मेजबानी राजधानी दिल्ली से बाहर जा सकती है। दिल्ली में प्रदूषण के चलते यहां के मैच किसी दूसरे शहर में कराए जा सकते हैं। टूर्नामेंट के डायरेक्टर जेवियर केपी ने कहा है कि मैचों के शेड्यूल को लेकर अभी आखिरी फैसला नहीं किया गया है। इसकी एक बड़ी वजह दिल्ली का खतरनाक प्रदूषण है। दिल्ली के अलावा गोवा, मुंबई, कोलकाता, कोच्चि और गुवाहाटी में मैच खेले जाने हैं।
फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का आधिकारिक शुभंकर 'खेलियो' का 10 फरवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में अनावरण किया गया। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होने वाले इस शानदार कार्यक्रम में खेल मंत्री विजय गोयल, स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन और एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे। ये टूर्नामेंट 6 अक्टूबर से खेला जाना है।