
फिर से कोमल थाटल पर होंगी निगाहें
अमेरिका के खिलाफ इंडियन कोल्ट्स ने पहले हॉफ में कई अवसर बनाए। लेकिन गोल का खाता खोलने में नाकामयाह रहे। कोमल थाटल ने जरूर लेफ्ट विंग में कई ट्रिक्स दिखाईं इसके अलावा नौंथिंगनबा मीतीई ने भी कई मौके बनाए लेकिन वे भी गोल करने में सफल नहीं रहे। हालांकि अब टीम में रहीम अली और नोंगदाम्बा नारेम को शामिल करने के बाद फिर से भारतीय खिलाड़ी दम दिखाने को तैयार हैं। लेकिन देखना ये होगा कि क्या इन खिलाड़ियों को शुरूआती इलेवन में जगह दी जाएगी या नहीं। इसके अलावा कोच लुइस नॉर्टन डे माटोस भी सेंट्रल डिफेंस और सेंट्रल मिडफील्ड में बदलाव कर सकते हैं।

फॉर्मेशन बदल सकती है टीम इंडिया
सस्पेंशन के बाद बोरिस सिंह थंगजाम वापसी कर सकते हैं। पिछले साल एएफसी अंडर-16 टूर्नामेंट में ईरान के खिलाफ खेले गए मैच में रेड कार्ड मिलने के कारण डिफेंडर बोरिस सिंह थांगजाम अमेरिका के खिलाफ नहीं खेल सके। बोरिस राहुल केनली की जगह वापस टीम में आ सकते हैं। बोरिस टीम के सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में से एक हैं। यदि रहीम अली को शुरुआती भूमिका सौंपी जाती है, तो भारत 4-4-2 की फॉर्मेशन से खेल सकता है। जो कि पहले अपने सामान्य 4-2-3-1 की फॉर्मेशन से खेलता रहा है। दूसरी तरफ घाना से हारने के बाद कोलंबिया की टीम नॉक-आउट मुकाबले के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उतरेगी। हालांकि दो बार की चैंपियन घाना के खिलाफ भले ही कोलंबिया हार गई हो लेकिन मैच के दौरान उसने अपने प्रदर्शन की कई ऐसी झलकियां दिखाईं जो भारत के लिए पारेशानी का सबब बन सकती हैं।

टीम के प्रदर्शन से खुश हैं भारतीय कोच, लेकिन....
वहीं दूसरी तरफ भले ही भारत को अमेरिका से 3-0 की हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के बावजूद भारतीय टीम के कोच लुइस नॉर्टन डे माटोस टीम के प्रदर्शन से खुश नज़र आए। मैच के हाद कोच डे माटोस ने कहा था, "यह पहली बार है जब हमारे खिलाड़ी 50,000 फैंस के सामने खेल रहे हैं और वह भी अमेरिका जैसी टीम के क्वॉलिटी के सामने। मेरे प्लेयर्स शुरुआत में काफी डरे हुए थे और इस लेवल पर अपने इमोशंस को कंट्रोल करना मुश्किल था।

कहां ऑनलाइन देखें मैचः
कब से शुरू होगा मैचः- सोमवार शाम 8 बजे से
कहां खेला जाएगा मैचः- दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में
कहां देखें मैचः- SONY TEN 2 & TEN 3
कहां ऑनलाइन देखें मैचः- सोनी लिव की वेबसाइट या सोनी के मोबाइल एप्प पर


Click it and Unblock the Notifications


