Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने पाक दौरे के जांच का ब्योरा मांगा

लार्ड कोंडन की टिप्पणी ने सीए को आश्चर्यचकित कर दिया और उसके इस रुख को कमजोर किया कि सिडनी टेस्ट की विजय उसके खिलाड़ियों के करिश्मे का परिणाम थी।

सीए ने जांच में सहयोग का वादा करते हुए कहा कि आवश्यक होने पर वह अपने खिलाड़ियों को जांच के लिए उपलब्ध कराएगा। सीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि सदरलैंड ने आईसीसी को पत्र लिखकर मामले के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

सीए ने कहा कि इस संबंध में आईसीसी को कोई भी आवश्यक सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। सीए ने कहा, "इस स्थिति में हमारा मानना है कि टेस्ट मैच में हमारी जीत बेहतर खेल के कारण हुई है।"

इसके विपरीत आस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तान के सहायक प्रशिक्षक आकिब जावेद का कहना है कि विकेटकीपर कामरान अकमल ने माइक हसी का कैच तीन बार छोड़ा और शेन वाटसन को रनआउट करने का एक मौका गंवाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+