प्रीटोरिया। फीफा विश्व कप-2010 में बुधवार को उरुग्वे ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 3-0 के बड़े अंतर से चौंकाने वाली जीत दर्ज की। यह वो जीत है जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
उरुग्वे के स्ट्राइकर डेविड फोरलैन इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनकर उभरे। फोरलैन ने मैच के 24वें मिनट में शानदार गोल किया। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने एक और गोल कर मेजबान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।
लगातार दो गोलों के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम जबरदस्त दबाव में आ गई और अंत तक नहीं उबर सकी। खेल खत्म होने से कुछ देर पहले परेरा ने एक और गोल करके दक्षिण अफ्रीका की करारी हार सुनिश्चित कर दी। मेजबान टीम को मिली इस हार के बाद उसके अगले दौर में पहुंचने को लेकर संकट खड़ा हो गया है।