फीफा विश्व कप : अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराया
मेक्सिको की टीम ने एक वर्ष के बाद किसी मैच में अपने खिलाफ तीन गोल खाए हैं। अप्रैल 2009 में उसे विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में होंडूरास के खिलाफ भी 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। मेक्सिको ने इससे पहले अमेरिका में खेले गए अपने तीनों अभ्यास मैच जीते थे।
इस जीत ने इंग्लैंड टीम को तैयारी का एक अच्छा मौका दिया है। इस मैच के जरिए उजागर हुई कमियों पर फिर से काम करने के लिए वह मंगलवार को एक बार फिर आस्ट्रिया रवाना हो गई। इंग्लैंड टीम एक सप्ताह से आस्ट्रिया में डेरा डाले हुए है।
इंग्लैंड को अपना अगला अभ्यास मैच 30 मई को डार्ट में जापान के साथ खेलना है जबकि मेक्सिको की टीम जर्मनी में जांबिया से भिड़ेगी। जांबिया इस बार विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा है। जापान ग्रुप-ई में कैमरून, हॉलैंड और बेल्जियम के साथ है।
इंग्लैंड टीम को ग्रुप-सी में अमेरिका, अल्जीरिया और स्लोवानिया के साथ रखा गया है जबकि मेक्सिको की टीम ग्रुप-ए में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे और फ्रांस के साथ है। मेक्सिको को 11 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उद्घाटन मैच खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications